कटिहार, फरवरी 1 -- कटिहार, एक संवाददाता कदवा थाना क्षेत्र के ठुटीपाखर गांव में पुलिस ने सूचना पर छापेमारी कर अवैध हथियार लहराने के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा भी बरामद किया है। एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि रविवार को कदवा थानाध्यक्ष को व्हाट्सएप के माध्यम से एक वीडियो प्राप्त हुआ, जिसमें ग्राम-ठुटीपाखर निवासी एक व्यक्ति अवैध हथियार लहराते हुए वीडियो बनाता हुआ दिखाई दे रहा था। प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु कदवा थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ त्वरित रूप से ग्राम-ठुटीपाखर के लिए रवाना हुए। पुलिस बल को देखकर एक व्यक्ति तेजी से भागने लगा, जिसे पुलिस बल के सहयोग से घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति से नाम-पता पूछने पर आरोपी की पहचान ठुटीपाखर निवासी सोमनाथ दास के रूप में किया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.