रांची, अगस्त 12 -- रांची, संवाददाता। अवैध हथियार रखने और जमीन पर अवैध कब्जा कर कारोबार करने के मामले में जेल में बंद अपराधी संदीप थापा की ओर से दाखिल जमानत को अदालत ने स्वीकार कर लिया है। अपर न्यायायुक्त शैलेंद्र कुमार की अदालत ने मंगलवार को उसको जमानत की सुविधा प्रदान की है। अदालत ने सोमवार को आदेश सुरक्षित रख लिया था। उसने 7 अगस्त को जमानत की गुहार लगाते हुए याचिका दाखिल की है। वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर सुखदेवनगर थाना की पुलिस ने 11 जून 2025 को संदीप थापा और बिट्टू सिंह के घर पर छापेमारी की थी, जिसमें संदीप थापा के घर से दो राइफल, 21 गोली बरामद किया गया था। साथ ही जमीन का एकरारनामा और खरीद-बिक्री से संबंधित दस्तावेज भी बरामद किए गए थे। इतना ही नहीं संदीप थापा और उनके सहयोगी बिट्टू के द्वारा अपराध से अर्जित पैसा से खरीदे गए कीमत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.