रांची, सितम्बर 8 -- रांची, संवाददाता। अपर न्यायायुक्त अखिलेश तिवारी की अदालत ने सोमवार को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार आरोपियों शिवम सिंह और अजय मुंडा उर्फ मंत्री मामा को जमानत देने से इनकार किया है। दोनों की ओर से दाखिल जमानत याचिका पर सुनवाई के पश्चात अदालत ने खारिज कर दी। दोनों पर कांके थाना क्षेत्र में हुई हत्या की साजिश और अवैध हथियार रखने के गंभीर आरोप हैं। दोनों के खिलाफ उक्त आरोप में गोंदा थाना में बीते 22 जुलाई को एएसआई मो. कफील अहमद ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें कहा गया है कि एक अगस्त 2024 को राजेश मुंडा की हत्या में शिवम और अजय का हाथ था। हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी राम पाहन पूछताछ में खुलासा किया था। इसी खुलासे के आधार पर कांके और गोंदा थाना पुलिस की संयुक्त छापेमारी में उक्त दोनों आरोपियों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार ...