कोटा, फरवरी 13 -- राजस्थान की कोटा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर कालू भड़क को गिरफ्तार है। इसके साथ ही उसके घर से अवैध हथियार पुलिस ने बरामद किए हैं। यह कार्रवाई रानपुर थाना और आरके पुरम थाना पुलिस ने मिलकर की है। वहीं आरोपी हिस्ट्रीशीटर के 30 से अधिक आपराधिक प्रकरण भी सामने आए हैं। शहर पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि लंबे समय से हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर अपराधियों के बारे में सूचनाएं जुटाई जा रही थी। इसी कड़ी में रानपुर क्षेत्र में पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही थी। तभी टाटा सफारी में हिस्ट्रीशीटर कालू भड़क आता हुआ दिखाई दिया। इसे रोककर उसकी गाड़ी की तलाशी ली गई। जिसमें से पुलिस को दो देशी पिस्तौल, एक देसी कट्टा, 15 जिंदा कारतूस और मैगजीन बरामद की। जिसको पुलिस ने जप्त कर आरोपी हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया। दूसरी तरफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.