साहिबगंज, फरवरी 9 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि । जिला टास्क फोर्स टीम ने शनिवार की देर रात कोटालपोखर थाना क्षेत्र में औचक निरीक्षण के दौरान अवैध रूप से पत्थर लोड कर ले जा रहे सात ट्रकों को जब्त कर कोटालपोखर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार जब्त किये गये सभी ट्रक कोटालपोखर व हिरणपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न पत्थर क्रशरों से स्टोन चिप्स व चैली लोड कर कोटालपोखर-फरक्का मुख्य पथ होते हुए पश्चिम बंगाल के फरक्का की ओर जा रहे थे। कोटालपोखर बाजार के पास जिला टास्क फोर्स टीम में शामिल डीटीओ मिथलेश कुमार, जिला खनन पदाधिकारी कृष्ण चंद्र किस्कू तथा राजमहल एसडीओ सदानंद महतो ने वाहनों को रोककर चालक से वाहन से संबंधित कागजात, माइनिंग चालान व अन्य आवश्यक दस्तावेजों की मांग की। मौके पर चालक के स्तर से वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किए जाने पर टीम ने कार्रव...