आरा, फरवरी 18 -- आरा, हि.सं.। धोबहा थाने की पुलिस ने पिपरा पकड़ी गांव में मंगलवार की रात छापेमारी कर पत्नी की हत्या में वांछित पति को गिरफ्तार कर लिया है। वह पिपरा पकड़ी गांव निवासी नथुनी पासवान का पुत्र उपेंद्र पासवान है। पुलिस के अनुसार पिछले साल 14 अगस्त को पिपरा पकड़ी गांव निवासी बेबी देवी की मारपीट करने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में बेबी देवी की मां शाहपुर थाना क्षेत्र के रानीसागर गांव निवासी मां सोनमती देवी की ओर से नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। इसमें बेबी देवी के पति उपेंद्र पासवान और ससुर नथुनी पासवान सहित पांच लोगों को आरोपित किया गया था। प्राथमिकी में कहा गया था कि बेबी देवी के पति उपेंद्र पासवान का दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध था। बेबी देवी की ओर से इसका विरोध किया गया था। इसे लेकर उसकी हत्या कर दी गई थी...