अंबेडकर नगर, जनवरी 20 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। गांधी आश्रम कॉलोनी में दिनदहाड़े शिक्षिका के हत्यारोपी पति, ससुर और सास को अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। घटना के पीछे अवैध संबंध का शक और मायके की संपत्ति का विवाद अहम कारण बताया जा रहा है। मायके वालों की मौजूदगी में मंगलवार को मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम देर शाम तक हुआ। इस दौरान मृतक महिला सोनी सिंह के मायके से जुड़े परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। मृतक महिला और हत्यारोपी पति के बीच अवैध संबंध और मानसिक उत्पीड़न को लेकर अक्सर विवाद रहता था। पति उमाशंकर हमेशा सोनी सिंह पर शक की निगाह रखता था। पूर्व में कई बार पुलिस के पास भी मामला पहुंचा लेकिन समझा बुझाकर शांत कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि उमाशंकर के भाजपा से जुड़े होने के कारण भी पुलिस कड़ी कार्रवाई नहीं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.