संवाददाता, सितम्बर 12 -- उत्तर प्रदेश के हाथरस में अवैध संबंधों के चलते महिला की हत्या का मामला सामने आया है। महिला का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। सूचना के बाद आधी रात को गांव पहुंचे मायके के लोगों ने पति व ससुराल के लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिरोजाबाद जनपद के थाना टूंडला क्षेत्र के एक गांव भिनौली के रहने वाले राजवीर ने बेटी आरती की शादी करीब दस साल पहले चंदपा क्षेत्र के गांव नगला विष्णु निवासी सौरभ के साथ की थी। शादी के कुछ दिनों बाद आरती को जानकारी हुई कि सौरभ के संबंध एक महिला से हैं। आरती ने इसका विरोध किया तो पति ने मारपीट शुरू कर दी। राजवीर ने बताया कि करीब पांच महीने से उसकी बेटी अपनी चचेरी बहन के घर आगरा रह रही थी। गुरुवार की शाम को सौरभ उसे आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.