बुलंदशहर, फरवरी 6 -- न्यायालय एसीजे/जेडी-9 की न्यायाधीश आराधना सिंह ने वर्ष 2018 को चोला क्षेत्र में अवैध शस्त्र बरामदगी में टॉप-10 बदमाश सुल्तान उर्फ चूहा को जेल में बिताई गई अवधि की सजा सुनाई है। न्यायाधीश ने अभियुक्त पर 500 रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। मॉनीटरिंग सैल के प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह ने बताया कि वर्ष 2018 को जिले के टॉप-10 बदमाश सुल्तान उर्फ चूहा पुत्र आमीन खां निवासी गांव कौराली(चोला) को अवैध हथियार और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। 16 जुलाई 2018 को पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया और 22 अगस्त 2018 को जांच कर आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया। इस अभियोग को पुलिस महानिदेशक द्वारा चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन कन्विक्शन के अंतर्गत चिन्हित करते हुए मॉनीटरिंग सैल द्वारा न्यायालय में सशक्त व प्रभावी पैरवी कर अभियोजन की का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.