बेगुसराय, दिसम्बर 9 -- सिमरिया धाम, एक संवाददाता। सिमरिया-दो पंचायत के बिंदटोली गांव में कुछ लोगों के द्वारा किए जा रहे अवैध देसी शराब निर्माण तथा खरीद-बिक्री के खिलाफ सोमवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। पंचायत के मुखिया संजीव कुमार सन्नी व ग्रामीण केदारनाथ भास्कर समेत पंचायत के अन्य जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने गांव में अवैध शराब के निर्माण व बिक्री के खिलाफ पैदल मार्च निकाल नारेबाजी की। इस दौरान ग्रामीणों के द्वारा शराब की कई भट्ठियों को ध्वस्त करने की भी बात कही गई। इससे पहले ग्रामीणों की बैठक संस्कृत हाई स्कूल सिमरिया बिंदटोली के मैदान में हुई। बैठक में ग्रामीण रुदल निषाद व केदारनाथ भास्कर ने बताया कि गांव में अवैध देसी शराब का निर्माण तथा बिक्री होने से दूर-दूर के लोग भी शराब पीने गांव आते हैं। इस दौरान शराबी नशे की हालत में गाली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.