औरैया, जनवरी 2 -- कुदरकोट थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो अलग-अलग स्थानों से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 50 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद की है। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। पहली कार्रवाई गुरुवार शाम को की गई। उपनिरीक्षक राम मगन सिंह व उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम नगला विजयी जाने वाले तिराहे से करीब 100 कदम की दूरी पर 42 वर्षीय सतीश कुमार उर्फ छुन्नू पुत्र गोरेलाल रजक को गिरफ्तार किया। वह थाना कुदरकोट क्षेत्र के ग्राम सराय शीशग्राम का निवासी है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 25 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद हुई। इसी क्रम में दूसरी गिरफ्तारी भी गुरुवार शाम को हुई। उपनिरीक्षक रामवीर सिंह और उनके हमराहियों ने मुखबिर...