अमरोहा, अप्रैल 6 -- अमरोहा। अवैध शराब की तस्करी से जुड़े मामले में कोर्ट ने दो लोगों को एक-एक साल कैद की सजा सुनाई। दोषियों पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। मामले में दोनों दोषी जमानत पर थे। यह मामला रहरा थाना क्षेत्र से जुड़ा था। साल 2021 में थाना पुलिस ने क्षेत्र के गांव श्यामगढ़ी के रहने पंकज और गांव रहरा के रहने वाले बब्लू को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया था। दोनों क्षेत्र में शराब की तस्करी करते थे। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया था, फिलहाल पंकज और बब्लू इस मामले में जमानत पर थे। केस की सुनवाई कोर्ट में विचाराधीन थी। शनिवार को कोर्ट में केस की अंतिम सुनवाई हुई। पत्रावली व साक्ष्यों का अवलोकन किया गया। अभियोजन व आरोपी पक्ष के तर्कों को सुनने के बाद कोर्ट ने पंकज और बब्लू को दोषी करार दिया। दोनों को एक-एक साल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.