जामताड़ा, जनवरी 20 -- जामताड़ा,प्रतिनिधि। नवपदस्थापित उत्पाद अधीक्षक कुंदन कौशल ने जामताड़ा में औपचारिक रूप से पदभार संभाल लिया है। हालांकि उन्होंने 16 जनवरी को ही योगदान दे दिया था। लेकिन विभागीय प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अब उन्होंने विधिवत कार्यभार ग्रहण किया है। इससे पूर्व उनकी पदस्थापना देवघर जिले में थी। पदभार संभालने के बाद उत्पाद अधीक्षक कुंदन कौशल ने कहा कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर प्रभावी रोक लगाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। इसके लिए नियमित छापेमारी अभियान चलाए जाएंगे और नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में 14 समूह की शराब दुकानों के नवीकरण (रिन्यूअल) को लेकर सभी संबंधित आवेदकों से आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 20 जनवरी निर्धारित थी। ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.