रुद्रपुर, जून 18 -- रुद्रपुर। सीएनजी टेम्पो यूनियन से जुड़े टेम्पो चालकों ने आरटीओ कार्यालय पर पुलिस, सीपीयू और आरटीओ के नाम पर हो रही अवैध वसूली के विरोध में प्रदर्शन कर एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि सीएनजी टेम्पो चालकों से अवैध वसूली बंद हो। उन्होंने आरोप लगाया कि कई पुलिस कास्टेबल टेम्पो चालकों को बिना सीएनजी खर्च के अवैध तरीके से चालकों को डरा धमकाकर हल्द्वानी जेल और कोर्ट तक अपराधियों को छोड़ने ले जाते है। और सीएनजी के पैसे मांगने पर गाड़ी सीज करने की धमकी देते है। उन्होंने कहा कि इस पर रोक लगाई जाए। उन्होंने सीएनजी टेम्पो का परमिट 4 किलोमीटर से बढ़ाकर 16 किलोमीटर किया जाए। सीएनजी टेम्पो चालकों के लिए जगह निर्धारित कर टेम्पो स्टैंड बनाया जाए। प्रदर्शन करने वालों में तापस, राजन, लेखराज, मोहित सिंह, विनोद, कालीचरण, मेवालाल, रामकिशोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.