बुलंदशहर, दिसम्बर 15 -- जहांगीराबाद में अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए छात्रों ने सड़क जाम कर दी और जमकर हंगामा किया। बोतल में पेट्रोल को अपने ऊपर उड़ेलने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने बमुश्किल बोतल छीन कर छात्रों को शांत कराया। हंगामे के बाद प्रधानाचार्य को सस्पेंड कर दिया गया और छात्रों को फीस वापस करने का आश्वासन दिया। जिस पर छात्र शांत हुए। वहीं, प्रधानाचार्य ने इसे एक तरफा कार्रवाई और दबाव बनाने के लिए निराधार आरोप बताया है। बीते कुछ दिनों पहले जहांगीराबाद स्थित शिवकुमार अग्रवाल जनता इंटर कॉलेज में अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए छात्रों ने धरना प्रदर्शन किया था। छात्रों का आरोप है कि उनसे अधिक फीस वसूली जा रही है। बीते दिनों छात्रों ने इस मामले की शिकायत जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए की थी। जिस पर जिलाधिकारी ...