आणंद, फरवरी 11 -- डंकी रूट यानी गैर कानूनी तरीके से विदेश जाकर वहां बसने का सपना देख रहे गुजरात के एक जोड़े को यह कोशिश उस वक्त बहुत भारी पड़ गई, जब इस वजह से उनकी जान खतरे में आ गई। दरअसल गुजरात के आणंद जिले के रहने वाले एक जोड़े को अमेरिका जाते समय अजरबैजान देश में अगवा कर लिया गया और फिरौती के लिए बंधक बना लिया गया। आरोपियों ने उनके घरवालों को फोन करते हुए उन्हें रिहा करने के बदले करोड़ों रुपए की फिरौती मांगी। हालांकि सही समय पर भारतीय विदेश मंत्रालय की मदद मिलने से उनकी जान बच गई। इस बात की जानकारी आणंद के लोकसभा सांसद मितेश पटेल ने एक वीडियो जारी करते हुए दी। उन्होंने बताया कि पीड़ित पति-पत्नी का नाम ध्रुव पटेल और दीपिका है, जिन्हें विदेश मंत्रालय (MEA) की कोशिशों की वजह से रिहा कर दिया गया और वे सुरक्षित हैं।घरवालों को वीडियो कॉल कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.