छपरा, जनवरी 10 -- छपरा, हमारे संवाददाता। सारण जिला पुलिस ने अपने-अपने थाना क्षेत्र के वैसे लोगों को चिन्हित किया है जो अवैध रूप से संपत्ति अर्जित किये हैं । 52 लोगों को सूची तैयार है। 22 का प्रस्ताव कोर्ट में पुलिस समर्पित कर चुकी है जिनकी संपत्ति को जब्त किया जायेगा। यह जानकारी डीआईजी डीआइजी सह सीनियर एसपी डॉ कुमार आशीष ने शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। वे आज सारण जिले में बतौर डीआइजी सह सीनियर एसपी के रूप में अंतिम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। उन्होंने बताया कि 23 हजार 612 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इसमें लूट, हत्या, डकैती और अन्य अपराधों में शामिल अभियुक्त हैं। डीआइजी सह. सीनियर एसपी ने सारण जिलावासियों प्रति आभार जताते हुए कहा कि पब्लिक, पुलिस पदाधिकारी और जवानों का सहयोग उन्हें मिला है। सारण जिले...