सोनभद्र, दिसम्बर 12 -- सोनभद्र। प्राइवेट हास्पिटल के नोडल अधिकारी डा.कीर्ति आजाद बिंद ने घोरावल में छापेमारी कर अवैध रूप से संचालित दो क्लीनिक को सीज कर दिया, जबकि दो को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। नोडल अधिकारी ने बताया कि आईजीआरएस पर शिकायत मिली थी कि घोरावल क्षेत्र में अवैध रूप से हास्पिटल व क्लीनिक का संचालन किया जा रहा है। जिसके बाद छापेमारी की कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान पेढ़ में आंबेडकर क्लीनिक और एक बिना नाम का संचालित क्लीनिक अवैध रूप से संचालित होते हुए पाया गया, जिसको बाद दोनों को सीज कर दिया गया है। इसी तरह घोरावल बाजार में उन्नत मेडिसीटी क्लीनिक व प्रतिमा हास्पिटल को नोटिस जारी की गई है। जवाब नहीं देने पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...