नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- नई दिल्ली, व.सं.। दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस की एएटीएस टीम ने नांगल राया इलाके से एक नाइजीरियाई नागरिक अपेह नन्ना मालाची को गिरफ्तार किया है, जो पिछले चार साल से बिना वैध वीजा के भारत में रह रहा था। जांच में पता चला कि वह 2021 में मेडिकल वीजा पर आया था, जो मई 2021 में समाप्त हो गया था। पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि एफआरआरओ की मदद से उसे देश वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस ने उसके पास से नाइजीरियाई दस्तावेज भी बरामद किए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...