हमीरपुर, दिसम्बर 6 -- हमीरपुर, संवाददाता। अवैध मौरंग खनन कर ट्रक/डंपरों की निकासी करने वालों के विरुद्ध शनिवार को चलाए गए संयुक्त अभियान में कुल 10 डंपरों को पकड़ा गया है। इनमें से तीन डंपर सीज कराए गए हैं। इस कार्रवाई से वाहन मालिकों और चालकों में हड़कंप मचा हुआ है। जनपद में अधिकारियों की लोकेशन देने वालों के खिलाफ हुई बड़ी कार्रवाई के बाद से लगातार बिना एमएम 11 और ओवर लोड ट्रक/डंपरों की निकासी करने वालों के विरुद्ध अभियान चल रहा है। जिसमें रोज ओवर लोड और बिना प्रपत्रों के मौरंग निकासी करने वाले पकड़े जा रहे हैं। इस अभियान ने ट्रक/डंपर मालिकों और चालकों में हड़कंप मचा रखा है। अधिकारियों की संयुक्त टीमें लगातार अभियान चला रहे हैं। एआरटीओ (प्रवर्तन) अमिताभ राय, खनिज अधिकारी विकास सिंह परमार, खान निरीक्षक उमाकांत और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.