बक्सर, मई 8 -- सिमरी। विद्युत विभाग द्वारा टीम गठित कर गुप्त सूचना के आधार पर एकौना गांव मे छापेमारी कर दो लोगों को अवैध रूप से बिजली उपभोग करते पकड़ा गया। कनीय विद्युत अभियंता आलोक कुमार ने वृन्दावन राय व प्रभावती देवी के आवासीय परिसर में अवैध रूप से बिजली उपभोग करते हुए पकड़ा। आरोपितों के खिलाफ स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर विद्युत अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। छापेमारी दल में मुनीन्द्र पाण्डेय, दिव्यांशु सिंह सहित अन्य शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.