संभल, मार्च 20 -- शहर के मोहल्ला हनुमानगढ़ी और सीता रोड पर बिना नक्शा पास कराये बनाई जा रहीं अवैध कॉलोनी पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। एसडीएम ने विनिमय क्षेत्र और लेखपाल के साथ कालोनी को चिन्हित कर उस पर बुलडोजर चलवा दिया। साथ ही ऐसे अवैध कॉलोनियों का निर्माण कराने वालों को स्पष्ट चेतावनी दी कि बिना नक्शा पास कराये कोई निर्माण नहीं किया जायेगा। हनुमानगढ़ी और सीता रोड पर अवैध कॉलोनी के निर्माण की सूचना पर बुधवार की सुबह एसडीएम निधि पटेल विनिमय क्षेत्र के जेई जी सिंह और लेखपाल के साथ पहुंची। जहां उन्होंने बिना नक्शा पास कराये बिना कॉलोनी काटी जा रही थी। जिस पर कार्रवाही करते हुए उन्हें बुलडोजर से तुड़वा दिया। एसडीएम ने बताया कि हनुमानगढ़ी और सीता रोड पर अवैध तरीके से कॉलोनियों का निर्माण कराया जा रहा है। जिसकी जांच करने पर सही पाया गया। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.