गाज़ियाबाद, जनवरी 21 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। डासना के भूडगढ़ी में जीडीए की टीम ने अवैध रूप से बने पेपर मिल, लेदर फैक्टरी, बारात घर और निर्माणाधीन फैक्टरी को सील कर दिया। कर्मचारियों और लोगों ने प्राधिकरण की टीम का विरोध भी किया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। जीडीए जोन पांच की प्रवर्तन टीम बुधवार दोपहर में डासना के भूडगढ़ी पहुंचीं। टीम ने क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। एक्सक्लूसिव लेदर फैक्टरी पर सीलिंग की कार्रवाई की। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने विरोध किया, जिसे पुलिस ने शांत कराया। यह फैक्टरी करीब पांच हजार वर्ग मीटर के भूखंड पर 1800 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में अनधिकृत रूप से संचालित है। इस कारण यहां सीलिंग की कार्रवाई की गई है। इसके बाद टीम ने इसी क्षेत्र में दस हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में संचालित गंगा ...