गुड़गांव, जनवरी 14 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने बुधवार को गांव खोड़ और गांव घिलनावास में अवैध रूप से पनप रही दो कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया। ये कॉलोनियां करीब पांच एकड़ में विकसित की जा रही थी। पुलिस बल की मौजूदगी में तोड़फोड़ हुई। किसी तरह का विरोध सामने नहीं आया। डीटीपीई अमित मधोलिया के आदेश पर एक तोड़फोड़ दस्ता पहले गांव खोड़ में पहुंच गया। इस गांव में करीब चार एकड़ में कॉलोनी काटी जा रही थी। 20 मकान बनाने के लिए डीपीसी और चारदीवारी की गई थी। इसे बुलडोजर की मदद से जमींदोज कर दिया। इसके अलावा सड़क को उखाड़ दिया। इसके बाद तोड़फोड़ दस्ता गांव घिलनावास में पहुंच गया। इस गांव में पांच मकान के निर्माण को लेकर चारदीवारी और डीपीसी डाली गई थी। इन्हें मलबे में मिला दिया। मधोलिया ने बताया कि इन दोनों कॉलोनियों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.