गुड़गांव, जून 27 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने झुंडसराय और पातली हाजीपुर में अवैध रूप से करीब साढ़े 11 एकड़ में पनप रही पांच कॉलोनियों में बुलडोजर चलाया। पुलिस बल की मौजूदगी में चले अभियान में किसी तरह का विरोध सामने नहीं आया। डीटीपीई अमित मधोलिया ने बताया कि गांव झुंडसराय में अवैध रूप से दो कॉलोनियां काटी जा रही थी। साढ़े आठ एकड़ में काटी जा रही इन कॉलोनियों में फार्म हाउस, गोदाम, दुकान, मकान तैयार किए जा रहे थे। उन्होंने बताया कि नौ गोदाम और वेयर हाउस मलबे में मिलाए गए। दो निर्माणाधीन मकानों को तोड़ा गया। अवैध रूप से लगाया गया शराब का एक ठेका तोड़ा गया। 20 मकानों के निर्माण के लिए की गई चारदीवारी को मलबे में मिलाया गया। मधोलिया के मुताबिक इसके बाद तोड़फोड़ दस्ता गांव पातली हाजीपुर में पहुंच गया। इस गांव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.