मेरठ, मई 30 -- शहर में अवैध रूप से समरसेवल लगाकर पानी का उपयोग करने वालों पर नगर निगम ने शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। शहर में लगे अवैध समरसेवल की जांच के लिए सर्वे कराया जाएगा। सर्वे के बाद चिह्नित किए समरसेवल हटाने का काम किया जाएगा। पानी की बर्बादी करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। समरसेवल लगाकर अवैध रूप से धरती का पानी चूसने वालों पर अब जलकल विभाग कारवाई की तैयारी में जुट गया है। शहर में 90 वार्डों में जलकल विभाग की टीम सर्वे करेगी। शहर की जनता को पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर निगम की ओर से पानी की पाइप लाइन से वंचित क्षेत्र में 10 एचपी के समरसर्विल लगाए थे। बड़ी संख्या में लोगों ने शहर में सरकारी संस्थाओं, सार्वजनिक स्थानों और डयेरियों का संचालन करने के लिए समरसेविल लगा लिए। शहर में सबसे अधिक समरसेविल डेयरी संचाल...