देवरिया, जनवरी 10 -- लार, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में बिना पंजीकरण के अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड एवं पैथोलॉजी सेंटर धड़ल्ले से संचालित किए जा रहे हैं। इन सेंटरों पर न तो प्रशिक्षित चिकित्सक उपलब्ध हैं और न ही तकनीकी मानकों का पालन किया जा रहा है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। विभाग की चुप्पी सवालों के घेरे में है। साथ ही लोगों में आक्रोश व्याप्त है। सूत्रों के अनुसार कई अल्ट्रासाउंड सेंटर ऐसे व्यक्तियों द्वारा चलाए जा रहे हैं जिनके पास न तो पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत पंजीकरण है और न ही डिग्री व प्रशिक्षण। यही स्थिति पैथोलॉजी सेंटरों की भी है,जहां बिना पैथोलॉजिस्ट के जांच रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इससे न सिर्फ मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है, जबकि गलत रिपोर्ट के कारण गंभीर बीमारियों ...