पटना, जनवरी 27 -- इंटर वार्षिक परीक्षा 2026 दो से 13 फरवरी और मैट्रिक 17 से 25 फरवरी तक होनी है। बिहार बोर्ड ने परीक्षा केन्द्र में प्रवेश के लिए पहले ही विद्यार्थियों को हिदायत दे दी है। समिति ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय के बाद परीक्षा केंद्र पर पहुंचने वाले परीक्षार्थियों द्वारा जबरन या अवैध रूप से परीक्षा केन्द्र में प्रवेश करने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। देर से पहुंचने और अवैध रूप से केन्द्र में प्रवेश करने पर दो वर्ष तक संबंधित परीक्षार्थी को परीक्षा से निष्कासित कर दिया जाएगा। बोर्ड ने स्पष्ट कहा है कि कोई परीक्षार्थी चहारदीवारी से कूदकर या गेट पर जबरदस्ती या अवैध रूप से प्रवेश लेने की कोशिश करता है तो उसे समिति के निर्देशों का उल्लंघन और क्रिमिनल ट्रेसपास माना जाएगा। परीक्षार्थियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाए...