मथुरा, फरवरी 7 -- अवैध रूप से की जा रही गैस रिफलिंग के दौरान एक गैस सिलेंडर में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पूर्ति विभाग ने कार्रवाई करते हुए 18 गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। डीएम को कार्रवाई से अवगत कराया गया है। बंगाली कॉलोनी बिरला मन्दिर के पास स्थित एक मकान में गैस सिलेण्डरों से गैस की रिफलिंग के समय एक सिलेण्डर में आग लग गयी। आग लगने से आसपास अफरा-तफरी मच गई। लोगों की भीड़ लग गई। इसी बीच किसी ने जिला पूर्ति अधिकारी संजीव कुमार सिंह को इस घटनाक्रम की सूचना दी। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए डीएसओ ने निर्देश दिए। डीएसओ स्वयं फूल सिंह यादव क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक मुख्यालय शान्तिस्वरूप, लिपिक संजय कुमार व हर्षित शर्मा को साथ लेकर मौके पर पहुंचे और छापा मारा। छापे के दौरान मौके पर टीकम सिंह सैनी पुत्र केसर सिंह व...