लोहरदगा, मार्च 19 -- लोहरदगा, संवाददाता।अवैध रूप से चिमनी ईंट भट्ठा संचालन कर रहे दो लोगों के खिलाफ लोहरदगा खनन विभाग ने कार्रवाई की है। किस्को थाना क्षेत्र के नारी में रिशु ब्रिक्स भठ्ठा संचालन और सेमरडीह में ललन ब्रिक्स का संचालन लंबे समय से अवैध रूप से किया जा रहा है। लोहरदगा खनन अधिकारी राजाराम प्रसाद के द्वारा छापेमारी के बाद भठ्ठा मलिक नारी निवासी विवेक कुमार साहू और डटमा निवासी ललन साहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया। किस्को थाना प्रभारी ने बताया कि दिनांक 18 मार्च 2025, कांड संख्या 12/ 25 बीएनएस की धारा 223, झारखंड खनिज समनुदान नियमावली 2014 के नियम चार और 30 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। उक्त दोनों ईंट भठ्ठा अवैध रूप से बिना लाइसेंस का भठ्ठा संचालन को लेकर पूर्व में नोटिस देकर अवैध कार्य बंद करने का निर्देश दिया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.