चंदौली, फरवरी 6 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। जयमोहनी रेंज बोझ गांव के समीप वन भूमि पर अवैध रूप से बनाए जा रहे मुर्गी फार्म को वन विभाग ने शुक्रवार को ध्वस्त कर दिया। जिससे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। रेंजर अमित श्रीवास्तव ने बताया कि आरक्षित वन क्षेत्र में बिना किसी वैधानिक अनुमति के पक्का निर्माण कर मुर्गी फार्म स्थापित करने की सूचना के आधार पर तत्काल वनकर्मियों की टीम को मौके पर भेजकर आरोपों की जांच कराया गया। जिसमें भारतीय वन अधिनियम के प्रावधानों का स्पष्ट उल्लंघन होने की पुष्टि होने पर टीम ने अवैध पक्का निर्माण और चबूतरा को तत्काल ध्वस्त कर दिया। कहा कि वन भूमि की सुरक्षा विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। भविष्य में वन क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा, निर्माण अथवा गतिविधि पाए जाने पर बिना किसी पूर्व सूचना के कठोर वैधान...