संभल, फरवरी 8 -- प्रताप कॉलोनी में एक मकान मालिक द्वारा कॉलोनी की ओर कथित रूप से अवैध रास्ता खोले जाने के विरोध में शनिवार को कॉलोनीवासियों ने तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अवैध रास्ता तत्काल बंद कराए जाने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि गौशाला रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने प्रताप कॉलोनी एक बंद कॉलोनी है, जिसमें प्रवेश के लिए पहले से केवल एक अधिकृत मार्ग है। कॉलोनी के पीछे स्थित एक मकान का वैध मुख्य द्वार पहले से लायंस कॉलोनी व शक्ति नगर की ओर है। इसके बावजूद संबंधित व्यक्ति द्वारा अपने मकान का रास्ता प्रताप कॉलोनी की ओर खोला जा रहा है, जिसे कॉलोनीवासी अवैध बता रहे हैं। कॉलोनीवासियों का कहना है कि इस तरह नया रास्ता खुलने से कॉलोनी की सुरक्षा, शांति और निजता प्रभावित होगी। उन्होंने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.