गढ़वा, सितम्बर 7 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। यूरिया खाद की कालाबाजारी व अनियमितता को रोकने के लिए उपायुक्त -सह- जिला दंडाधिकारी गढ़वा दिनेश यादव से प्राप्त निर्देश के आलोक में लगातार कार्रवाई की जा रही है। उ क्रम में जिला प्रशासन की तत्परता से डंडई प्रखंड के सोनेहारा गांव में अवैध रूप से यूरिया खाद की ढुलाई का मामला उजागर हुआ। प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस गश्ती दल ने पिकअप वाहन जांच के लिए थाना परिसर लाया। जांच के क्रम में उक्त वाहन से 45 बोरा यूरिया खाद बरामद किया गया। पुलिस गश्ती पदाधिकारी ने बताया कि वाहन चालक पुलिस को देखते ही तेजी से भाग निकला और रास्ते में ही वाहन को छोड़कर फरार हो गया। फिलहाल वाहन को थाना परिसर में रखा गया है। जब्त खाद की गहन जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह संदेह व्यक्त किया गया है कि खाद की यह खेप अवैध बि...