इटावा औरैया, दिसम्बर 5 -- जसवंतनगर, संवाददाता। क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का कारोबार इन दिनों चरम पर पहुंच गया है। खनन माफिया इतने बेलगाम हो चुके हैं कि उन्हें किसी तरह का कोई भय या प्रशासनिक दबाव नजर नहीं आता। नगर के चारों ओर फैलती धूल, मिट्टी और धुएं ने पर्यावरण को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। बिना नंबर वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली और डंपर रात-दिन सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं जिससे साफ है कि खनन माफिया पूरी तरह बेखौफ हैं। क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक बुलडोजर और करीब तीन दर्जन ट्रैक्टर-डंपर प्रतिदिन अवैध मिट्टी की ढुलाई करते हैं। यह धंधा कई महीनों से बड़े पैमाने पर चल रहा है जिससे जुड़े लोग मोटी कमाई कर रहे हैं। निगरानी की कमी के कारण यह अवैध गतिविधि लगातार बढ़ रही है। ग्रामीणों के अनुसार यदि अवैध खनन इसी तरह जारी रहा, तो आने वाले समय में...