चतरा, फरवरी 10 -- चतरा, संवाददाता। गुप्त सूचना के आधार पर वशिष्ट नगर थाना की पुलिस ने मोरेनेवा टोल प्लाजा के आस पास एक कार में अवैध रूप से ले जाये जा रहे गंजा को जब्त किया है। बताया जाता है कि गुप्त सूचना के आधार पर डीएसपी मुख्यालय के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल गठित की गयी थी। गठित टीम द्वारा उक्त सूचना के आलोक में छापामारी कर कार के डिकी से 24 बंडल गंजा बरामद किया गया। उक्त कार से बरामद गंजा के साथ एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। सोनु कुमार नामक व्यक्ति बिहार के आरा जिला के जोकता गांव का रहने वाला है। इस सम्बंध में वशिष्ट नगर थाना में मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतू छापामारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...