पलामू, मार्च 9 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। होली के मौके पर पलामू जिला के विभिन्न थाना क्षेत्र में अवैध महुआ निर्मित शराब के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाते हुए 350 किलो जावा महुआ नष्ट किया गया। पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि होली पर्व के मद्देनजर रखते हुए अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध कार्रवाई के तहत पलामू पुलिस द्वारा शहर थाना क्षेत्र के कांडू मोहल्ला,सदर थाना क्षेत्र के भूसही एवं नवाजयपुर थाना क्षेत्र के पंचकेदिया, बोरदा सहित अन्य गांवों में विशेष अभियान चलाया गया। इस क्रम में सदर थाना क्षेत्र के भूसही गांव में करीब 250 किलो जावा महुआ एवं नवाजयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचकेदिया, बोरदा सहित अन्य गांवों में करीब 100 किलो जावा महुआ नष्ट किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध शराब निर्मित एवं बिक्री के विरुद्ध य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.