गिरडीह, फरवरी 19 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। अवैध रूप से बिजली जलाने के आरोप में जमुआ थाना में छह लोगों पर मुकदमा किया गया है। जिनलोगों पर मुकदमा किया गया है उनलोगों पर जुर्माना भी किया गया है। हरला के मंटु कुमार यादव पर 28,600/- का जुर्माना लगाया गया। वे अपने स्कूल ग्लोबल गलैक्सी में अवैध रूप से बिजली उपयोग कर रहे थे। सखैबाद के सदानंद कुमार पर अपने औद्योगिक परिसर में अवैध रूप से विद्युत उपयोग करते पकड़े जाने पर Rs.64,200/- का जुर्माना लगाया गया है। चोरपोको के गोगन यादव पर घर में अवैध रूप से बिजली उपयोग करने पर Rs.21,375/- का जुर्माना लगाया गया। वहीं चोरपोको के रामदेव यादव, बरोटांड़ के महेंद्र प्रसाद वर्मा व बिरनाडाबर के संतोष कुमार प्रत्येक पर भी अवैध रुप से घर में विद्युत उपयोग करते हुए पकड़े जाने पर Rs.14,250/- रुपए का जुर्माना लगाया गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.