देवघर, फरवरी 23 -- सारठ,प्रतिनिधि। सारठ देवघर मुख्य सड़क पर कलिपोखर सारठ के निकट संचालित मुख्यमंत्री कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र में अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने को लेकर विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल सारठ के सहायक विद्युत अभियंता सोमेश कुमार द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी में जिक्र किया गया है कि गिरिडीह जोन के महाप्रबंधक के निर्देश पर सहायक अभियंता मधुपुर द्वारा दिए गए जांच प्रतिवेदन के आधार पर सारठ प्रमंडल के सहायक अभियंता द्वारा मुख्यमंत्री कौशल विकास केंद्र में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान यह पाया गया कि केंद्र में हाल के दिनों में मीटर लगया गया, लेकिन बीते दो वर्षों से उक्त केंद्र में अवैध रूप से बिजली उपयोग कर प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा था। इसको लेकर सहायक विद्युत अभियंता ने प्रशिक्षण केंद्र के संचालक उम...