किशनगंज, फरवरी 15 -- पोठिया। निज संवाददाता पोठिया थाना की पुलिस ने शनिवार को मॉर्निंग गश्ती के दौरान रमनियापोखर गांव के समीप अवैध खनन कर ले जा रहे एक बालू लदे ट्रैक्टर को जप्त कर कार्रवाई की है। ट्रैक्टर पर लगभग 100 सीएफटी बालू लदा था। पुलिस द्वारा ट्रैक्टर को जप्त करते हुए खनन विभाग को अग्रोतर कार्रवाई के लिए सूचित किया गया है। बता दें कि शनिवार की सुबह गश्ती के दौरान बालू लदे ट्रैक्टर को रोककर माइनिंग चालान की मांग पुलिस पदाधिकारी ने की। लेकिन ट्रैक्टर चालक द्वारा बालू से सम्बंधित किसी प्रकार का वैध कागजात मौके पर प्रस्तुत नहीं किया गया। जिसके बाद ट्रैक्टर को जब्त कर पोठिया थाना लाया गया। थानाध्यक्ष अंजय अमन ने बताया कि पोठिया थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन की रोकथाम के लिए सभी वाहनों की जांच सभी सड़कों पर की जा रही है। जांच अभियान लगाता...