पाकुड़, दिसम्बर 30 -- महेशपुर। अंचलाधिकारी संजय कुमार सिन्हा ने मंगलवार सुबह थाना प्रभारी रवि शर्मा के साथ क्षेत्र भ्रमण के दौरान शहरग्राम गांव के पास अवैध तरीके से बालू ले जा रहे एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। जब्त ट्रैक्टर को थाना परिसर में रखा गया है। इस संबंध में सीओ से जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान शहरग्राम गांव के पास एक बालू लदे ट्रैक्टर को रोका गया। चालक से बालू से संबंधित कागजात की मांग करने पर वह वाहन छोड़कर फरार हो गया। जब्त बालू लदे ट्रैक्टर की सूचना संबंधित विभाग के वरीय अधिकारी को दी गई है। उनके आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.