गया, अप्रैल 9 -- बेलागंज थाने की पुलिस और खनन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई कर बुधवार को बालू लदा चार ट्रैक्टर जब्त किया। वहीं, पुलिस की भनक लगते ही ट्रैक्टर चालक गाड़ी छोड़कर भागने में सफल हो गए। पुलिस ने चारों ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले आयी है। इस संबंध में बेलागंज थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पनारी बराबर सड़क मार्ग पर दरियापुर पावर ग्रिड के समीप से बालू लदा चार ट्रैक्टर जब्त किया गया है। खनन विभाग के अधिकारी के आवेदन पर मामला दर्ज करते हुए वाहन के मालिक और चालक को चिन्हित किया जा रहा है। जिनके ऊपर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.