अररिया, फरवरी 15 -- अररिया, संवाददाता अवैध बालू मिट्टी के उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरूद्ध शनिवार को खान निरीक्षक अररिया ने फारबिसगंज अंचल अन्तर्गत नहरों के आस-पास छापेमारी की। छापेमारी के क्रम में नहर से अवैध बालू मिट्टी लदा एक एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। ट्रैक्टर को फारबिसगंज थाना सुरक्षार्थ रखा गया है। ट्रैक्टर पर शमन 1.06 लाख अधिरोपित किया गया है। निदेशानुसार खान निरीक्षक के द्वारा अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार जिला अन्तर्गत छापेमारी की जा रही है। जिला प्रशासन के द्वारा बताया गया कि आगे भी अवैध खनन/परिवहन एवं भंडारण पर अंकुश लगाने हेतु कार्रवाई जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...