पटना, दिसम्बर 17 -- आर्थिक अपराध इकाई को मिली एक शिकायत के आधार पर अवैध बालू भंडारण करने वाले लाइसेंसधारियों के खिलाफ बिक्रम थाने में कांड दर्ज किया गया है। ईओयू को दी गई शिकायत के तहत अवैध बालू को चोरी कर बेच देने की जानकारी दी गई थी। इस शिकायत की जांच करा कर ईओयू में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया। इस टीम के द्वारा की गई जांच एवं पटना जिला प्रशासन से समन्वय के बाद पटना के जिला खनन कार्यालय में तैनात खान निरीक्षक द्वारा बिक्रम थाना में कांड संख्या 604/25 दर्ज किया गया है। ईओयू के अनुसार, इस मामले में दी गई रिपोर्ट के अनुसार, पटना के बिक्रम अंचल के दोदोपुर मौजा में जारी सात बालू भंडारण लाइसेंस एवं वजीतपुर मौजा में जारी एक लाइसेंस पर बालू भंडारण करने में बरती गई अनियमितता के कारण प्राथमिकी दर्ज की गई है। बालू के अवैध उत्खनन, बालू माफिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.