पटना, दिसम्बर 9 -- बिहार में अवैध बालू खनन रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती होगी। खान एवं भूतत्व विभाग अवैध खनन रोकने के लिए गठित पुलिस बल की संख्या बढ़ाने का अनुरोध गृह विभाग से करेगा। पटना के डीएम और एसएसपी के साथ हुई खनन मामले की समीक्षा बैठक में यह फैसला लिया गया। मंगलवार को विभागीय कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपमुख्यमंत्री सह खान एवं भूतत्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार में बालू, पत्थर, मिट्टी समेत अन्य खनिजों का अवैध खनन बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्य में कोताही बरतने वाले अधिकारियों और संबंधित थानाध्यक्षों पर भी सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। उन्होंने नवंबर, 2025 में रिकॉर्ड राजस्व वसूली का दावा किया। बताया कि मौजूदा वित्तीय वर्ष में 3850 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के विरुद्ध नवंबर, 2...