औरंगाबाद, मार्च 5 -- दाउदनगर थाना पुलिस ने अवैध बालू लदे सात ट्रैक्टरों को जब्त किया है। दाउदनगर थाना क्षेत्र में कनाप मोड़ और शमशेर नगर के पास से अवैध बालू लदे इन सात ट्रैक्टरों को बरामद करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में दाउदनगर थाना क्षेत्र के केरा गांव निवासी महेश सिंह का पुत्र विकास कुमार और हसपुरा थाना क्षेत्र के गिरधारी मठिया निवासी बालेश्वर यादव का पुत्र मुन्ना कुमार शामिल है। जानकारी के अनुसार दाउदनगर थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि कनाप मोड़ और शमशेर नगर के पास अवैध बालू लदे सात ट्रैक्टरों को लेकर लोग कहीं जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इन सातों ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया। यहां से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार किया। उन्होंने पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.