गंगापार, फरवरी 10 -- कौंधियारा/करछना, हिंस। करछना थाना क्षेत्र के अंतर्गत गंगा और टोंस नदी से बड़े पैमाने पर अवैध बालू खनन किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि रात के अंधेरे में डंपर व ट्रैक्टर-ट्रालियों से धड़ल्ले से बालू निकासी की जा रही थी, जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लगातार शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि थाने पर तैनात एक सिपाही की मिलीभगत से अवैध बालू का परिवहन कराया जा रहा था, जिसकी शिकायत एसीपी करछना सुनील कुमार सिंह से की गई। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसीपी के निर्देश पर सोमवार रात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गंगा नदी से अवैध बालू ले जा रही तीन ट्रैक्टर-ट्रालियों को पकड़ लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से रात में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.