सोनभद्र, अप्रैल 3 -- विंढमगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत कनहर और मालिया नदी के किनारे बसे ग्राम पंचायत से प्रतिदिन रात में दर्जनों ट्रैक्टरों से अवैध बालू का खनन व परिवहन किया जा रहा है। बुधवार रात थाना प्रभारी निरीक्षक ने गस्त के दौरान ग्राम पंचायत पकरी से अवैध बालू का परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टरों को पकड़कर सीज कर दिया। कनहर और मालिया नदी के किनारे बसे ग्राम पंचायत पकरी, बोम, डेवढ़ी, जाताजुआ, धोरपा, हरपुरा,बैरखड, बरखोरहा, जोरूखाड, घिवही पतरीहा में प्रतिदिन दर्जनों ट्रैक्टरों से अवैध बालू का खनन और परिवहन किया जा रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि अवैध बालू का खनन और परिवहन करने की सूचना मिलती थी। जिसके क्रम में रात्रि को गस्ती के दौरान पकरी ग्राम पंचायत के रास्ते अवैध बालू लोड करके परिवहन के लिए जा रहे दो ट्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.