कन्नौज, फरवरी 8 -- तालग्राम, संवाददाता। जिले में अवैध रूप से बायोडीजल की बिक्री कर रहे पेट्रोल पंपों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला पूर्ति अधिकारी के नेतृत्व में की गई औचक जांच से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सात अवैध बायोडीजल पंपों को सील कर दिया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी राजीव मिश्रा ने बताया कि काफी समय से शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ स्थानों पर बिना लाइसेंस और निर्धारित मानकों के बायोडीजल की बिक्री की जा रही है। इससे वाहन चालकों को नुकसान पहुंच रहा था, वहीं सरकारी राजस्व को भी क्षति हो रही थी। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विभागीय टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर जांच की। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कई पंपों के पास न तो वैध अनुमति थी और न ही बायोडीज...