बांदा, फरवरी 9 -- बांदा, संवाददाता। जिला पंचायत ने अवैध प्लाटिंग और कब्जे को लेकर सर्वे किया। अतर्रा क्षेत्र में 44 लोगों को चिह्नित करते हुए उन्हें नोटिस दी गई,इनमें दो लोग सूरत के बाशिंदे हैं। इन्हें तीन दिन की मोहलत दी गई है। इसके बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। जिला पंचायत के कार्य अधिकारी डॉ.सुजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि शासन के निर्देश पर जनपद में बिना नक्शा स्वीकृत कराए अवैध प्लाटिंग व निर्माण कराने वालों को चिहिन्त कर उन्हें अंतिम नोटिस दी जा रही है। अतर्रा व बिसंडा क्षेत्र में 44 लोगों को नोटिस दी गई है। इनमें अतर्रा के आऊ गांव में गौरीशंकर, प्रेमचंद्र, ओमप्रकाश, रामप्रकाश, शुभम, शिवम, रनुआ, विनोद कुमार व अतर्रा में सुदामापुरी बिसंडा रोड, बल्लान में मुकुंद सिंह, तिंदवारी में संदीप, कालिंजर में दिनेश, पिंडारण में अवध कशोर, ह...