अयोध्या, जनवरी 8 -- अयोध्या, संवाददाता। अयोध्या विकास प्राधिकरण ने अवैध प्लाटिंग और अवैध निर्माण पर लगाम कस दी है। प्राधिकरण के सम्पत्ति और प्रवर्तन अधिकारी अब नियमित भ्रमण कर अपने-अपने सेक्टर और जोन में यह देखेंगे कि कोई अवैध प्लाटिंग और अवैध निर्माण न करने पाये। सभी प्रवर्तन अभियंताओं को 15 दिन के अंदर शमन होने लायक पत्रावलियों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने और नियमित भ्रमण करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि किसी भी अभियन्ता (प्रवर्तन) के क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग/निर्माण होता पाया गया तो उसके विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अनुराज जैन ने गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में प्राधिकरण के सम्पत्ति अनुभाग एवं प्रवर्तन अनुभाग की समीक्षा बैठक की। सचिव हेम सिंह ने बताया कि समीक्षा बैठक में उपाध्यक्ष द्वारा प्रवर्तन क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.